प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी में दही खाने से कब फायदा और कब नुकसान

Share for who you care
Read this article in english

प्रेगनेंसी में दही का सेवन

गर्भावस्था के दौरान क्या दही का सेवन करना चाहिए या नहीं। करें तो कितनी मात्रा में आपको दही का सेवन करना चाहिए। कौन सा वह सही समय होता है जब गर्भवती महिला को दही का सेवन करना चाहिए और किस तरीके की दही का सेवन गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए। यह सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

प्रेगनेंसी में दही कैसे फायदेमंद है

सबसे पहले तो आपको बता देती हूं कि दही में बच्चे बैक्टीरिया(good bacteria) होते हैं जिन्हें कि प्रोबायोटिक्स(probiotics) कहा जाता है। यह जो गुड बैक्टीरिया होते हैं ये हानिकारक बैक्टीरिया (हार्मफुल बैक्टीरिया) से लड़ने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान दही का सेवन करना गर्भवती महिला के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह गर्भवती महिला के साथ-साथ शिशु के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

प्रोटीन का भंडार

दही में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है और प्रोटीन गर्भ में बच्चे की ग्रोथ के लिए बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल होता है। दही से गर्भवती महिला को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है और साथ ही बच्चे का विकास बहुत ही ज्यादा अच्छे तरीके से होता है।

प्रेगनेंसी में बच्चे की हड्डियां मझबूत बनाये

दही में कैल्सियम भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो कि गर्भवती महिला के लिए इस दौरान बहुत ही अच्छा होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है और इससे आपकी हड्डियां और आपके दांत कमजोर होने लगते हैं। तो अगर गर्भवती महिला इस दौरान दही का सेवन करती है तो कैल्शियम गर्भवती महिला के शरीर में तो जाता ही है साथ ही गर्भ में पड़ रहे शिशु का विकास इससे बहुत अच्छा होता है। शिशु के बनने वाली हड्डियों के लिए और शिशु के त्वचा के लिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

प्रेगनेंसी में आपकी त्वचा का रखे ख़याल

दही में विटामिन-ई होता है और विटामिन ई में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षम को बढ़ाते हैं जिससे की छोटे मोठे रोगो से लड़के में हमारा शरीर मझबूत बनता है। दही खाने से विटामिन-ई की पूर्ति जैसे कि आपके शरीर में होती है तो इससे आपकी त्वचा बहुत ही ज्यादा कांतिमान होती है।आप की त्वचा में इस दौरान किसी भी तरीके की एलर्जी का खतरा नहीं रहता है। साथ ही आपके त्वचा में होने वाले पिंपल्स और दाग दर्बो को भी कम करता है।

प्रेगनेंसी में गले की जलन से आराम दिलाये

दही खाने से गर्भवती महिला को ठंडक मिलती है। दही खाने से आपको गाला जलना या एसिडिटी की कोई भी प्रॉब्लम नहीं होती है।

प्रेगनेंसी में बीपी और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल

दही का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का बीपी कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल भी गर्भवती महिला का कंट्रोल में रहता है। गर्भवती महिला का बेवजह का वजन भी नहीं बढ़ता है।

प्रेगनेंसी में कितनी दही खाये, कब खाये , कब नहीं

गर्भवती महिला को रोजाना एक कटोरी दही खानी ही चाहिए और दही खाने का सही समय दोपहर का होता है। दोपहर के भोजन के समय आप दही का सेवन कर सकती हैं लेकिन भूलकर भी रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट के टाइम पे भी दही का सेवन कर सकती है लेकिन सबसे उत्तम समय जो गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन करने का होता है वो दोपहर का होता है। आप इस दौरान दही खीरे का रायता बनाकर खा सकती हैं ये और भी ज्यादा आपके लिए लाभदायक हो जाता है।

प्रेगनेंसी में कैसे दही नहीं खाएं

ध्यान रखिए कि इस दौरान आपको बहुत अधिक खट्टी दही का सेवन नहीं करना है। बहुत अधिक खट्टा जो है गर्भावस्था को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आप इस दौरान कोशिश करिए कि खट्टी दही ना खाएं, ताजी दही का सेवन ही आप इस दौरान करिए। साथ ही जब दही से बना कोई भी व्यंजन आप खाती हैं यानी कि जैसे कढ़ी हो गई तो आपको बता दें कि दही जब आप पका लेती है तो इसकी तासीर गर्म हो जाती है। तो ऐसा नहीं है कि आप कढ़ी नहीं खा सकती हैं लेकिन आपको इस दौरान सीमित मात्रा में ही कढ़ी का सेवन करना चाहिए। तो आप जब दही को किसी और रूप में खा रही हो तो आप इस दौरान ध्यान रखिए कि आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में करना है।

तो ये थी बातें कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को दही का सेवन करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, क्या इसके फायदे हैं, किस तरीके के दही का सेवन करना चाहिए और किस टाइम पे दही का सेवन करना चाहिए। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसको जरूर शेयर करिए और हमारी garbhgyan.com व्लॉग वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करिए।धन्यवाद

 

Queries Covered

curd during pregnancy, why women eat curd in pregnancy, benefits of curd during pregnancy. pregnancy me dahi khaye ya nahi, pregnancy me dahi khaane ke fayde , pregnancy me dahi khane ke nuksaan , pregnancy me dahi kab nahi khaani chahiye, pregnancy me dahi khane ke nuksaan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *