प्रेगनेंसी के दौरान खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए | Eating Dates During Pregnancy

Share for who you care

Read this article in english

खजूर की बात की जाए तो कई जगह ये बात भी सामने आती है कि प्रेगनेंसी के दौरान खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्या ये बात सही है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाना सुरक्षित नहीं है या है अगर है तो इसके क्या-क्या फायदे आपको मिलेंगे, कोनसे महीने से गर्भावस्था के आपको खजूर खाना चाहिए? ये जानना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

 

गर्मियों में खजूर

अगर गर्मियों का समय है और गर्मियों के समय में खजूर खाने को ले के आप काफी ज्यादा कशमकश में होंगे कि खाए या नहीं।अगर आप भी ऐसा सोचती हैं की खजूर प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाना चाहिए। तो आपको बता दूं ऐसा कहीं भी नहीं है प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाना बिल्कुल असुरक्षित होता है। आप इस दौरान अगर खजूर खाएंगे तो आपको उसके बहुत फायदे मिलेंगे।

पोषक तत्व

इसमें बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान गर्भ में शिशु के लिए और आपके लिए दोनों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन हाँ इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के दिनों में थोड़ा सा इसे कम मात्रा में खाना है। वैसे भी कोई भी खाद्य पदार्थ अगर आप गर्भावस्था के दौरान सेवन में ले रहे हैं तो आपको सिमित मात्रा में ही सेवन में लें । क्योंकि ज्यादा मात्रा में अगर आप कोई भी चीज खाते हैं तो इसके नुकसान ही आपको झेलने पड़ते हैं। खजूर में saturated और unsaturated fatty acids होते हैं जो कि महिलाओं को इस दौरान ऊर्जा प्रदान करते हैं साथ ही ये prostagladians बनाने में भी काफी ज्यादा मदद करते हैं जो कि pregnancy में महिलाओं के अंतिम समय में जब delivery होने वाली होती है, labor pain हो रहा होता है उस समय labor होने में काफी ज्यादा मदद करते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

  • इसके अलावा जो महत्वपूर्ण चीज जो गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाहिए होती है वो होता है आयरन। आयरन आपको खजूर से प्रत्कृतिक मिलता है। प्रेग्नन्सी में कई बार शरीर में ब्लड की कमी हो जाती है, हीमोग्लोबिन( Low Hb ) की कमी हो जाती है जिससे कि आपको एनीमिया जैसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में खजूर का सेवन आपके शरीर में आयरन प्रदान करता है।
  • आपको खजूर खाने से फाइबर मिलता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके लिए आप खजूर खा सकते हैं।
  • इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड होता है, मैग्नीशियम होता है, पोटेशियम होता है। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है और साथ ही आपके बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल(Bad Cholestrol Level) को कम करने में मददगार होता है। खजूर में दोस्तों fructose होता है जो कि ब्लड में जल्दी ही टूट जाता है और ये जो आपके ब्लड शुगर के लेवल को कहीं भी नुकसान नहीं देता है।
  • अगर आपको मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness ) की दिक्कत बहुत ज्यादा होती है, मितलि , उल्टी की समस्या लगातार बनी रहती है या फिर आपकी इम्युनिटी बहुत ज्यादा कमजोर है, तो ऐसे में खजूर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा जैसे इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, पोटेशियम होता है तो ये गर्भावस्था के दौरान गर्भ में शिशु की हड्डी और बनने वाले आगे दांतों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। खजूर गर्भवती महिलाओं की हड्डियों के लिए भी ये काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

खजूर का सेवन कब नहीं करना है

  • आइए जान लेते हैं कि खजूर का सेवन जो है pregnancy के दौरान आखिर कब नहीं करना है और कब करना है। तो pregnancy का अगर आपका शुरुआती दौर चल रहा है, आपकी pregnancy healthy चल रही है। तो ऐसे में आपको pregnancy के शुरुआती दौर में खजूर का सेवन नहीं करना है। गर्भावस्था के पहले तीन महीने आप इसका सेवन ना करें क्योंकि खजूर गर्म तासीर का होता है साथ ही कहीं ना कहीं ये आपको contractions यानी की संकुचन दे सकता है। जिससे कि आपको गर्भपात होने का खतरा बना रहता है। तो प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने आपको खजूर से परहेज करना है।
  • प्रेगनेंसी का अगर आपका दूसरा ट्रायमेस्टर/तिमाही चल रहा है और अगर आपका ब्लड sugar level बहुत ज्यादा रहता है, अगर आपका ग्लूकोज टेस्ट नॉर्मल नहीं आया है तो ऐसे में भी आपको प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही में खजूर का सेवन नहीं करना है।
  • अगर आपको कोई भी मधुमेह जैसी बीमारी नहीं है तो आप इसका सेवन आराम से कर सकते हैं, प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही में भी कर सकते हैं।

तीसरे तिमाही में फायदेमंद

अब बात करें प्रेगनेंसी के तीसरे तिमाही की तो तीसरे तिमाही में खजूर खाना काफी ज्यादा फायदेमंद आपके लिए हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि pregnancy के अंतिम दौर में ये जो है आपके लेबर पेन के समय को कम करने में काफी ज्यादा मददगार होता है। आपको pregnancy के अंतिम दौर में खजूर जरूर खाना है। ये आपकी डिलीवरी की प्रक्रिया को भी काफी ज्यादा आसान बनाते हैं, आपकी नॉर्मल डिलीवरी होने में काफी ज्यादा मददगार होते हैं।

कितना खाये एक दिन में

खजूर आपको सिमित मात्रा में खाने हैं। आप एक दिन में चार से ले के पांच खजूर का ही सेवन करिए इससे अधिक खजूर का सेवन आप ना करिए। अगर आपको मधुमेह है तो इसका सेवन आप कम से कम करिए या एक बार अपने डॉक्टर से पूछने के बाद खाइये। आशा है अब आपका सवाल साफ़ हो गया होगा कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान खजूर सुरक्षित है या नहीं है।

आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा , लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ब्लॉग को पड़ने के लिए, समझने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Related Queries :

Eating dates during Pregnancy

Is it Ok to eat dates during pregnancy

Garbhavastha me khajoor khayein ya nahi, pregnancy me khajoor khaane ke fayde, pregnancy me khajoor khana chahiye ya nahi, Low Hb during pregnancy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *