प्रेगनेंसी में तरबूज़ और ख़रबूज़ा खाने के हैरान करने वाले फायदे – लेकिन ये गलती न करें

Share for who you care
Read this article in english

तरबूज और खरबूजा मौसमी फल हैं जो आमतौर पर गर्मी के मौसम में आते हैं। प्रेग्नेंसी में सब कुछ सोच समझकर खाना चाहिए। इस बात का डर बना रहता है कि कहीं आप कोई ऐसी गलती न कर दें जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो। यह चीज खानी चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर आपके मन में शंका होने लगती है। यदि आप खाना चाहते हैं, तो आपको कितना खाना चाहिए? कैसे खाएं वगैरह

इस लेख में आप जानेंगे कि गर्भावस्था में तरबूज या खरबूजा खाना चाहिए या नहीं, इससे आपको कितने फायदे होंगे, क्या इससे आपको नुकसान होगा?

तरबूज और खरबूजा मौसमी चीजें हैं। यह गर्मियों में ही आता है इसलिए आप गर्भावस्था में इन दोनों फलों का सेवन कर सकती हैं और ये आपको फायदे भी देते हैं। लेकिन आपको इनकी सही मात्रा, सही तरीका पता होना चाहिए क्योंकि अगर आप इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं, सही मात्रा नहीं जानते हैं तो ये आपको बहुत बुरे तरीके से नुकसान भी पहुंचा सकता है।

तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हैं।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में मदद करता है

जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान यूटीआई की समस्या (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) हो जाती है तो तरबूज और खरबूजा उस चीज को भी खत्म करने में मददगार होते हैं । इसलिए अगर आपको भी गर्भावस्था के समय यूरिन इन्फेक्शन की समस्या है तो आप तरबूज और खरबूजे का सेवन कर सकती हैं।

कब्ज दूर करें

गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या बहुत ही आम होती है। यानी कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है। तरबूज और खरबूजा खाने से आपका पेट साफ रहता है। इनमे भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

ये दोनों फल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह आपके शरीर को वायरल संक्रमण, सर्दी, खांसी और बुखार से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद करेगा।

सूजन पर काम करता है

गर्भावस्था में आपको हाथ पैरों में सूजन की भी समस्या होती है। गर्भावस्था में सूजन नसों के ब्लॉक होने, वॉटर रिटेंशन, अत्यधिक वजन बढ़ने के कारण होती है। गर्भावस्था में खरबूजा और तरबूज खाने से भी यह समस्या दूर हो जाती है।
इसके साथ ही तरबूज और खरबूजा दोनों में ही भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ में ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार होते हैं।

एसिडिटी में राहत

गर्भावस्था के समय सीने में जलन, गैस की समस्या शुरू हो जाती है। अगर पेट में कई बार जलन हो रही हो तो खरबूजे के सेवन से इसमें बहुत आराम मिलता है ।

त्वचा संबंधी विकार

प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा पर कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं, पिंपल्स, झाइयां और एक्ने की समस्या। गर्भावस्था में तरबूज और खरबूजा खाने से यह समस्या भी ठीक हो जाती है।

ये फायदे होंगे लेकिन अब इसके कुछ नुकसान भी हैं।

नुकसान

  • अगर आप अधिक मात्रा में तरबूज और खरबूजा खाते हैं, तो यह आपके रक्त में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे आपको गर्भावधि मधुमेह की समस्या हो सकती है।
  • इसके बाद दूसरी बात जो आपको ध्यान रखनी है वह यह है कि जब भी आप तरबूज और खरबूजा खा रहे हों तो आपको ताजा ही खाना है। लंबे समय से कटा हुआ तरबूज या खरबूजा नहीं खाना चाहिए, नहीं तो आपको उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आप जो भी फल खाएं, उन्हें ताजा ही खाएं।
  • जब भी आप तरबूज या खरबूजे का सेवन करते हैं तो उसके बाद आपको 1 घंटे तक पानी नहीं पीना है। अगर आप इसके तुरंत बाद पानी पीते हैं तो आपको डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
  • जब भी आप तरबूज या खरबूजे का सेवन करें तो 1-2 घंटे तक दूध से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए।
  • तरबूज और खरबूजे में डिटॉक्सिफाइंग गुण पाया जाता है. इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में खरबूजे का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर से अच्छे पोषण को भी बाहर निकाल देते हैं। इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

एक दिन में कितना खाना चाहिए

जब यह बात आती है कि आपको कितना तरबूज या खरबूजा खाना चाहिए, तो आप एक दिन में तरबूज या खरबूजे से भरा एक बड़ा कटोरा खा सकते हैं।

इस लेख में बस इतना ही था, अगर आपको इसे पढ़कर अच्छा लगा हो तो अधिक गर्भावस्था सूचनाओं के लिए garbhgyan.com को सब्सक्राइब करें। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

eating watermelon during pregnancy, eating muskmelon during pregnancy, musk melon , water melon, why pregnant women eat watermelon, why pregnant women eat muskmelon, musk melon during pregnancy, water melon during pregnancy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *