प्रेगनेंसी में पेट में खिंचाव या कड़क होना – किसका संकेत है

Share for who you care
Read this article in english

प्रेगनेंसी में पेट में खिंचाव या कड़क होना

आपको भी प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में ही stomach tightening यानी कि आपको पेट में कड़कपन महसूस हो रहा है। प्रेगनेंसी का अगर आपका दूसरा या तीसरा तिमाही है और इस तरीके की दिक्कत अगर आपको आ रही है और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक से पेट कड़क क्यों हो रहा है तो आज के इस लेख में आपको इससे सम्बंधित बहुत सारी जानकारी प्राप्त होगी 

पेट कभी कभी कड़क क्यों होता है

 प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर से ही गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय बढ़ने लग जाता है।  प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में आपका पेट बढ़ना शुरू होता है और दुसरे से तीसरे तिमाही में आते आते बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिस वजह से गर्भवती महिलाओं का वजन में बहुत तेजी से बढ़ोतरी होती है। ऐसे में क्या होता है कि आपके पेट में थोड़ी-थोड़ी देर बाद, आपको कुछ मिनटों के लिए पेट कड़क महसूस होता है। जैसे-जैसे आपकी प्रेगनेंसी बढ़ती है, गर्भाशय बढ़ता है, ऐसे में ये पेट का कड़क होना , कई बार संकुचन की वजह से भी होता है। 

पहले तिमाही में क्यों होता है पेट कड़क

आइए अब जान लेते हैं कि प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में भला ये समस्या महिलाओं को क्यों होती है। प्रेगनेंसी का पहले तिमाही में गर्भवती महिलाओं को बहुत अधिक गैस बनना और कब्ज़ की समस्या बानी रहती है। जिस वजह से कई बार महिलाओं का पेट कड़क, ऐंठन और दर्द की समस्या होने लग जाती है। इसके अलावा पहले तिमाही में इसका दूसरा मुख्य कारण हो सकता है आपको गर्भपात होना। कई बार प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में ही गर्भपात होने की संभावना बहुत अधिक बन जाती है। अगर गर्भपात  जैसी समस्या आपको झेलनी पड़े तो ऐसे में भी पेट कड़ा होने लग जाता है। पेट और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना,  कमर में दर्द होना,  discharge होना,  tissues का discharge होना,  breeding होना – ये सारी चीजें आपको होने लग जाती है। यानी की आपको गर्भपात हो जाता है। अगर आपका पेट tight होता है तो इसका मतलब होता है कि कहीं ना कहीं आपको miscarriage जैसी समस्या हो सकती है।

दूसरी तिमाही में पेट कड़क होने का कारण

 दूसरी तिमाही में जब महिलाओं का गर्भाशय बढ़ने लग जाता है,  मांसपेशियों में खिंचाव होने लग जाता है,  ligaments में खिंचाव होता है,  ऐसे में महिलाओं को पेट दर्द ऐंठन के साथ साथ चुभन भी महसूस होने लगती है। ठीक इसी समय पे गर्भवती महिलाओं को अचानक से उनका पेट कड़क महसूस होने लग जाता है। इसके अलावा round ligament pain यानी की कभी कभी गर्भवती महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में चुभने वाला दर्द होने लग जाता है। ये जो दर्द होता है ये दर्द गर्भवती महिलाओं को position change करने में होता है यानी कि जब गर्भवती महिलाएं अचानक से उठती हैं, बैठती हैं खड़ी होती हैं, लेटती हैं तो ऐसे में आपको round ligament pain होता है। ठीक इसी तिमाही के अंतिम समय में क्या होता है  आपको कई बार पेट में संकुचन होने लग जाते हैं, यानी कि कुछ ऐसे संकुचन जो कि आपके लेबर पैन तो नहीं होते हैं लेकिन लबोर  पैन जैसा ही दर्द  आपको देते हैं। ऐसे में आपका पेट अचानक से कड़क हो जाता है। तीस से लेकर साठ सेकंड तक के लिए आपका पेट कई बार इस दौरान कड़ा रह सकता है। 

तीसरी तिमाही में पेट कड़क होने का कारण

बात करें तीसरे तिमाही की तो तीसरे तिमाही में जब आपकी डिलीवरी पास आने वाली होती है तो उस समय पे भी आपको पेट कड़क आपको जल्दी-जल्दी और तेजी से होने लग जाता है। तो ये संकेत देता है कि आपको लबोर पैन शुरू होने वाले हैं। लेकिन आपको ध्यान ये रखना है कि आपका जो ये पेट कड़क  हो रहा है ये बहुत अधिक देर तक ना हो रहा हो ।अगर ये बहुत अधिक देर तक हो रहा है तो यानी कि कोई ना कोई समस्या, कोई ना कोई discomfort आपको हो रहा है। ऐसे में ये जो चीजें हैं ये आपके गर्भस्थ शिशु के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होती है। इसका मतलब ये होता है कि आपका बच्चा कहीं ना कहीं गर्भ में परेशान हो रहा है। इसके अलावा दो और भी कारण इसके होते हैं जिसमें पहला है जब बच्चा किक मारने लगता है। पाँचवे, छठवें महीने में ऐसे में जब बच्चा आपके पेट में लात मारता है तो कई बार आपका पेट कड़क होने लग जाता है। दूसरी चीज कई बार क्या होता है प्रेगनेंसी में अगर आप ज्यादा भोजन कर लेती है तो गर्भ में शिशु होने की वजह से गर्भ शिशु को जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में बच्चा इस दौरान कई बार अकड़न की position में आ सकता है। 

यह कब गंभीर है और डॉक्टर को कब दिखाएं

अब मुख्य बात कर लेते है कि पेट कड़क होने पे आपको डॉक्टर के पास कब जाना है। अगर आपको बहुत ज्यादा और लंबे समय तक पेट कड़क होने की समस्या हो रही है,  या आपको high risk प्रेगनेंसी है तो ऐसे में अगर आपको एक घंटे में चार बार या फिर चार बार से अधिक बार पेट में अकड़न महसूस होती है, साँस लेने में दिक्कत हो रही है आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है ऐसे में आपको देरी नहीं करनी है। आपको तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी है और सलाह लेनी है क्योंकि आपकी छोटी सी भी लापरवाही कहीं ना कहीं आपको और आपके बच्चे को खतरे में डाल सकती है।

आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, लेख को अधिक से अधिक शेयर करें। ब्लॉग पर आने, समझने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

Stomach tightening During Pregnancy

Stomach pain during pregnancy

Stomach stretching during pregnancy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *