प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलु नुस्खे | Home Remedies For Stretch Marks in Pregnancy

Share for who you care

Read this article in english

यूं तो किसी भी व्यक्ति को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से स्ट्रेच मार्क देखना स्वाभाविक है लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन 14 से 15 किलोग्राम तक बढ़ना लगभग तय होता है  ऐसे में लगभग 90 प्रतिशत प्रेग्नेंट महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स देखे जा सकते हैं और यह स्ट्रेच मार्क्स गर्भवती में 6 से लेकर 7 महीने बाद महिलाओं के पेट में अधिकतर दिखाई देने लगते हैं और इतना ही नहीं यह निशान प्रसव के बाद और भी अधिक प्रत्यक्ष हो जाते हैं

 

स्ट्रेच मार्क्स होते क्या है और यह क्यों बनते हैं ?

मानव शरीर में मांसपेशियों और त्वचा का विकास एक दर में होता है लेकिन जब त्वचा के मुकाबले मांसपेशियों का विकास अधिक होने लगता है तो ऐसे में त्वचा के निचली परत में जो फाइबर होते हैं वो टूटने लगते है और ऐसे में यह त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स का रूप ले लेते हैं। और शरीर में बढ़ी हुई जगहों पर त्वचा के साथ-साथ कुछ चमकीली या फिर हल्के काले रंग के निशान के रूप में स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती के पेट में, पेट के निचले हिस्से, बाजू, स्तनों पीठ और जांघों में स्ट्रेच मार्क्स साफ दिखाई देते हैं। 

 

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के उपाय

मेडिकल उपचार लेकर इन स्ट्रेच मार्क्स को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है जिनमें कई तरीके के ट्रीटमेंट त्वचा पर किए जाते हैं जिनसे इनके रंग को त्वचा के समान किया जा सकता है। 

इसके अलावा क्रीम या जेल भी इसमें कुछ हद तक कारगर साबित होती है जिन्हें आपको डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। 

अच्छे प्रभाव के लिए आपको स्ट्रेच मार्क्स को पुराना नहीं होने देना है और स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने पर जितनी जल्दी ट्रीटमेंट ले लिया जाये तो यह बहुत कम आपकी त्वचा पर दिखाई देते हैं। 

 

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय

तेल की मसाज- नारियल तेल की मसाज अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर करती हैं तो इसके बेहतर परिणाम आपको देखने को मिलते हैं, इसके अलावा जैतून का तेल भी इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अंडे का सफेद भाग- अंडे का सफेद वाला भाग आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाते तो स्ट्रेच मार्क्स जल्दी कम हो जाते हैं क्योंकि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन का स्तर बहुत ज्यादा होता है तो इसे लगाने के बाद आप इसे सूखने तक रहने दे फिर इसे धो ले और इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें। 

नींबू का रस- स्ट्रेच मार्क्स के लिए नींबू का रस नारियल के तेल में मिलाकर लगा सकते है। इसे लगाने के 1 घंटे बाद आप हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लीजिए ऐसा करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं। 

विटामिन ई- शरीर में कोलोजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए विटामिन ई बहुत कारगर होता है, विटामिन-ई के तेल से मालिश करना आपकी त्वचा को काफी ज्यादा फायदा देता है 

आलू का रस- आलू का रस आपकी त्वचा की झाइयों और झुर्रियों के लिए तो फायदेमंद होता ही है आपकी त्वचा ले लिए काफी ज्यादा मददगार होता है आप चाहे तो आलू का रस या फिर आलू को काटकर स्ट्रेच मार्क वाले एरिया पर रगड़े, कुछ देर रहने दें और इसके बाद पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। 

एलोवेरा और कॉफी का पेस्ट- कॉफी हमारी स्किन के लिए कई तरीके से फायदेमंद होती है और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। दोनों चीजों को मिक्स करके आप अपनी स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद पानी से धोने  के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। 

उचित खानपान- शरीर के दाग धब्बे हटाने के लिए आपको अधिक विटामिन्स युक्त आहार की आवश्यकता होती है। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए सब्जियों में हरी सब्जी, बंद गोभी, पालक, ब्रोकली, प्याज, खीरा इत्यादि आप अपने सेवन में जरूर लें। 

तो यह कुछ घरेलू उपचार करके आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं।

इसके अलावा बाजार में भी आपको कुछ क्रीम्स मिल जाती हैं जिनके रिजल्ट मुझे पसंद आये और मैंने भी इनको अपनी गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल लिए था।

अगर आप चाहें तो इस क्रीम को ले सकती है यह अच्छा काम करती है : अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाए

आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें। ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *