14 अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण के दिन प्रेगनेंसी में रखें ये सावधानियां | Solar Eclipse and Pregnancy

Share for who you care
Read this article in english

सूर्य ग्रहण और गर्भावस्था

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत फूंक- फूंक  के कदम रखने होते हैं।  पूरे नौ महीने के दौरान, गर्भवती महिलाओं के खान-पान की बात की जाए की बात की जाए या फिर गर्भ में शिशु की बात की जाए तो ऐसे में गर्भवती महिलाएं खुद भी काफी ज्यादा सचेत हो जाती हैं।

लेकिन बात की जाए अगर किसी खगोलीय घटना की जैसे कि ग्रहण की तो ग्रहण के दौरान भी गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि ग्रहण का जो असर होता है वो सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब ग्रहण लगता है तो ग्रहण के बाद पूरे एक सौ आठ दिन तक ग्रहण का असर रहता है। ऐसे में हो सकता है कि कहीं ना कहीं ग्रहण के जो नकारात्मक प्रभाव होते हैं वो गर्भवती महिलाओं को कहीं ना कहीं प्रभावित कर दे तो इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान काफी ज्यादा सचेत हो जाना चाहिए।

सूर्य ग्रहण कैसे लगता है

तो इस अक्टूबर महीने में सूर्य  ग्रहण फिर से लग रहा है जो कि 14  अक्टूबर को लगने वाला है। चौदह अक्टूबर को सूर्य ग्रहण जो कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है और आखिरी सूर्य ग्रहण होने वाला है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका वैज्ञानिक दृष्टि के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी इसका मानव जीवन पर कई बार बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत बताई जाती है । सूर्य ग्रहण जब होता है तो उसमें पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है और जब भी चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है तो ऐसे में सूर्य ग्रहण होने की घटना होती है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव

इस दौरान वायुमंडल में अत्यंत दूषित  तरंगे फैल जाती है जो कि आपको और आपके गर्भ में शिशु को कहीं ना कहीं बुरा प्रभाव दे सकती है। ऐसे में ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत सारी सावधानियां रखने के लिए कहा जाता है। क्योंकि कहा जाता है अगर ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं सावधानियां नहीं रखती हैं, तो अजन्मे  बच्चे पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है और जब बच्चा जन्म ले लेता है तो उसमें भी कई तरीके की बीमारियां दिखाई दे सकते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान ग्रहण काल के नियम जरूर ही फॉलो करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण की सावधानियां

  • ग्रहण काल के दौरान कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को नग्न आँखों से ग्रहण को कभी नहीं देखना चाहिए। चाहे सूर्य ग्रहण हो चाहे चंद्र ग्रहण हो इस समय निकलने वाली जो किरणें होती हैं वो डायरेक्ट आपके गर्भ में शिशु को कहीं ना कहीं दिक्कत में डाल सकती हैं।
  • ऐसा कहा जाता है कि अगर आप नग्न आँखों से ग्रहण देख लेती हैं, तो आपका जो शिशु होता है, वो लाल चकतों  के साथ पैदा होता है या फिर बच्चा जो है कहीं ना कहीं मंदबुद्धि पैदा हो सकता है। तो इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान घर के भीतर रहना है, बाहर नहीं जाना चाहिए।
  • खाने-पीने की बात की जाए तो गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खाने-पीने में भी काफी ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए, इस दौरान खाना नहीं बनाना चाहिए। अगर घर में बचा हुआ कुछ खाना पहले का है तो उसमें आप तुलसी के पत्ते डाल दीजिए ताकि खाना दूषित ना हो। पानी आप जो पी रहे हो उसमें आपको तुलसी का पत्ता डाल देना है तभी इस पानी का सेवन करना है क्योंकि तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक्स को पाए जाते हैं।
  • किचन में चाकू छुरी इत्यादि का काम नहीं करना है।  सब्जियां नहीं काटनी है।  सब्जियां काटने का काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसी पुरानी मान्यता है कि अगर आप इस दौरान चाकू छुरी का काम करते हैं, सिलने का काम करते हैं, सुईधागा पकड़ते हैं, तो ये जो नुकीली और धारदार चीजें होती हैं ये कहीं ना कहीं इस दौरान आपके घर में शिशु को दिक्कत दे सकती है।  कहा जाता है कि ऐसी चीजें इस्तेमाल करने से इस दौरान आपके बच्चे के अंग कट फट सकते हैं।  तो इस चीज का आपको ध्यान रखना चाहिए।
  • अपनी सुरक्षा के लिए, इन नेगेटिव एनर्जी  से बचने के लिए आपको अपने कमरे में अपने पास एक नारियल जरूर रखना चाहिए। ये जो है आपके गर्भ में बच्चे की रक्षा करता है। इसलिए ग्रहण काल के दौरान आप एक नारियल ले के बैठे। जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो इस नारियल को किसी पास के नाले या नदी में डाल दे या फिर मिट्टी के नीचे कहीं से दबा दीजिए।  या फिर एक काम आप और कर सकते हैं कि अपनी हाइट का एक काला या फिर पीली रंग का धागा अपनी हाइट ले के इसे काट दीजिए और दरवाजे या खिड़की के पास इसे टांग दीजिए।  तो ऐसे में भी कहा जाता है कि जो नकारात्मक किरणे होती है वो आप तक नहीं पहुँचती है।  आप चाहे तो इस दौरान अपने पेट में चंदन का कुशा की घास का या फिर तुलसी का लेप भी लगा सकती है।  ये भी आपको काफी ज्यादा सुरक्षित करता है।
  • ग्रहण काल के दौरान आपको सोना वर्जित होता है आप ऐसे में अपने कमरे में बैठ के मंत्र उच्चारण कर सकती है।  सूर्यग्रहण के दौरान आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ सकते हैं। सूर्य भगवान से रिलेटेड मंत्र उच्चारण कर सकते हैं। राहु, केतु की कुदृष्टि से बचने के लिए आप इनसे रिलेटेड जाप कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण समाप्ति

अब जब सूर्यग्रहण समाप्त हो जाए तो उसके बाद आपको क्या करना है? आपको स्नान कर लेना है, जो कपड़े आपने पहने हैं उन्हें बदल दीजिए. घर में गंगाजल का छिड़काव करिए ताकि जो अभी तक दूषित तरंगे, आपके घर में, घर के अगल-बगल हो,  ख़तम किया जा सके और घर की शुद्धि हो। और आप अपने ऊपर भी गंगाजल का छिड़काव जरूर करिए। देखिए ये सावधानियां तो आपको रखनी ही चाहिए क्योंकि सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण कुछ महीनों बाद आते रहते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

ये जो सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने वाला है इसकी टाइमिंग की बात कर लेते हैं।

ये 14  अक्टूबर की रात्रि 8 बजकर 33  मिनट में शुरू होगा और मध्य रात्रि 2  बजकर 25  मिनट पे समाप्त हो जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सूर्य ग्रहण है, तो दोपहर के समय क्यों नहीं लग रहा है? नाईट टाइम में ही ये सूर्य ग्रहण क्यों लग रहा है? इसका डाउट आपका दूर कर देते हैं। ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है, इसीलिए इस ग्रहण की टाइमिंग यहाँ रात्रि की है। भारत में नहीं लग रहा है ये ग्रहण इसीलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। सूतक जो होता है वो सूर्यग्रहण लगने से ठीक बारह घंटे पहले स्टार्ट हो जाता है.

भारत में सूर्य ग्रहण

14  अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण में आपको बहुत ज्यादा घबराने की बात नहीं है। अगर आप प्रिकॉशनरी तौर पे ये नियम और सावधानियाँ रखती हैं इस दौरान इस ड्यूरेशन में तो ऐसे में आप अपने मन की शांति कर सकते है। या फिर आप बहुत ज्यादा धार्मिक प्रवृत्ति की है, आप बहुत ज्यादा इन चीजों को मानती हैं तो ग्रहण के दौरान इन चीजों को फॉलो करिए.

सूर्य ग्रहण कहाँ दिखेगा

ये ग्रहण दोस्तों उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश आयरलैंड, जमैका, मैक्सिको, अर्जेंटीना, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोलोराडो, ओरेगन, यूटा, एरिज़ोना, टेक्सास, नेवादा, दक्षिण और मध्य अमेरिका और पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध में स्थित अधिकांश क्षेत्रों में दिखाई देगा। तो इसमें आपको बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं है कि क्या आपको सावधानियां रखनी है या नहीं रखनी है। भारत में हैं तो बस ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं जाए और नग्न आँखों से ग्रहण को नहीं देखें। 

Topics covered: What all precautions a pregnant women should take during solar eclipse. Solar eclipse on 14 october will be visible in some part of globe. What will be timings in India and whether women have to take any special precautions during pregnancy or not.

One thought on “14 अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण के दिन प्रेगनेंसी में रखें ये सावधानियां | Solar Eclipse and Pregnancy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *