प्रेगनेंसी में जामुन कब नहीं खाना चाहिए

Share for who you care
Read this article in english

कई बार ये सवाल गर्भवती महिलाओं के मन में आता है कि कहीं जामुन खाने से गर्भ में शिशु का रंग काला तो नहीं पड़ जाएगा? उसकी स्किन पे काले-काले दाग तो नहीं हो जाएंगे?

क्या जामुन खाने से शिशु का रंग काला होता है


जामुन एक फल होता है, रसीला होता है, खट्टा होता है और ये seasonable fruit जो है बारिश के मौसम में आता है। कई बार महिलाओं को बहुत ज्यादा क्रेविंग रहती है जामुन को ले के जामुन खाने का उनका बहुत ज्यादा मन करता है। तो आपको बता दूँ सबसे पहले कि pregnancy के दौरान जामुन खाना बिल्कुल सुरक्षित है। इससे आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा और बात करूँ कि इससे खाने से आपके घर में शिशु की स्किन पे काले धब्बे पड़ जाएंगे, निशान पड़ जाएंगे या फिर उसका रंग सांवला हो जाएगा, काला हो जाएगा, तो ऐसा कुछ भी नहीं है। जामुन खाने से आपके गर्भ में शिशु को कोई नुकसान नहीं है। कोई भी उसके रंग में परिवर्तन नहीं होगा।

इसके कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। तो इस बात से आप बेफिक्र रहिए कि खाने से आपके गर्भ में शिशु को कोई विकार होगा। बल्कि अगर आप इस दौरान जामुन खाते हैं तो ये सुरक्षित तो है ही साथ ही फायदेमंद बहुत ज्यादा है ।

जामुन पोई पाए जाने वाले पोषक तत्त्व


इसमें आपको बहुत सारे पोषक तत्व मिलेंगे। इसमें पानी की मात्रा बहुत अच्छी है। calorie की मात्रा बहुत अच्छी है, carbohydrate आपको इससे बहुत अच्छा मिलता है। इसमें potassium, magnesium, calcium, iron, sodium, vitamin-C, protein, vitamin B-6 , vitamin B-12 और साथ ही इसमें पाए जाते हैं antioxidant जो कि इस दौरान आपके शरीर में immunity को भी अच्छा करने का काम करते हैं।

तो इतने सारे इसमें nutritions होते हैं जो कि आपके साथ साथ आपके गर्भ में शिशु को बहुत अच्छे से nutritions देते हैं। गर्भ में शिशु की हड्डियों का विकास अच्छे से होता है। इसमें phosphorus होता है, calcium होता है जो कि गर्भ में शिशु का विकास करता है। तो इतने सारे nutritions है तो जामुन क्यों ना खाए जाए।

अगर आपको इस दौरान diabetes है तो जामुन एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक तरीका है diabetes को दूर करने का। जामुन में anti-diarrheal गुण भी पाए जाते है। अगर आपको pregnancy के दौरान दस्त की समस्या हो रही है, बहुत ज्यादा आपको पतला मल हो रहा है तो आप ऐसे में जामुन का सेवन करिए तो आपको काफी ज्यादा राहत मिलेगी।

जामुन खाते वक़्त ध्यान रखें


इस दौरान आप जामुन का सेवन जरूर करिए लेकिन फिर से एक बात आपको याद रखनी है कि बहुत अधिक किसी भी चीज का सेवन गर्भावस्था के दौरान सही नहीं है। आप जामुन खाइए limit में खाइए बहुत अधिक अगर आप एक दिन में जामुन का सेवन इस दौरान करते है तो इससे कही ना कही आपको कफ और खांसी की शिकायत हो सकती है। हल्का बुखार आ सकता है। इस दौरान आपको पेट में gastric हो सकती है और साथ ही पेट दर्द इस दौरान आपको हो सकता है। अगर आप जामुन का सेवन सिमित मात्रा में करेंगे तो ये फायदा देगा।

जामुन का सेवन करने पहले इन चीजों का ध्यान आप जरूर रखिए कि जब भी आप market से जामुन खरीद रहे हो तो जामुन अच्छे से पके होने चाहिए। कच्चे जामुन आपको इस दौरान नहीं खाने है। घर ला के जामुन को अच्छे से धो दीजिए उसके बाद ही इनका सेवन करें।

प्रेगनेंसी में जामुन कब नहीं खाना चाहिए


ध्यान रखिए कि दूध पीने के बाद कभी भी आपको जामुन का सेवन नहीं करना है।
ध्यान रखिएगा जिन महिलाओं को बीपी low की समस्या होती है उन्हें भी ज्यादा जामुन नहीं खाने है या फिर आप इस दौरान जामुन का सेवन ना करें तो बेहतर है।
जिन महिलाओं का blood sugar बहुत ज्यादा low है उन महिलाओं को भी pregnancy के दौरान जामुन नहीं खाना चाहिए ये कहीं ना कहीं उनके blood sugar को low कर सकता है।
अगर आपको जामुन खाने से कहीं allergy हो रही है तो अपनी एलर्जी का ध्यान रखते हुए भी आप इसे इस दौरान avoid करना है

आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा, लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ब्लॉग को पढ़ने के लिए, समझने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Eating Java Plum During Pregnancy, Eating jamun during pregnancy, eating jamun in pregnancy, jambul fruit during pregnancy, pregnancy me jamun khane ke fayde aur nuksaan , kya jamun khaane se shishu kaale rang ka paida hota hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *