5 बदलाव प्रेगनेंसी में पैरों में दिखेंगे : गर्भ में लड़का होने के लक्षण 

Share for who you care
Read this article in english

प्रेगनेंसी के दौरान आपके पैरों में होने वाले बदलाव से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका बच्चा लड़का होगा या लड़की।

गर्भ में लड़का : यह चाहत क्यों 

गर्भ में शिशु लड़का है या फिर लड़की है ये तो नौ महीने के बाद ही पता चलता है लेकिन कुछ अंदाजे जो है इस दौरान लगाए जा सकते है। अगर आपके पास एक पहले से बेटा है तो आपको बेटी की चाह होगी अगर आपके पास बेटी है तो बेटे की चाह होगी। हालांकि आज के दौर लिंग के बीच कोई भेदभाव नहीं है लेकिन हर कोई चाहता है कि उनका परिवार पूरा हो – एक लड़का और एक लड़की हो। 

इस लेख में मैं इन लक्षणों को मान्य करने के लिए गर्भावस्था के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा करूंगी – क्या यह मेरे लिए सही साबित हुआ या नहीं?

गर्भ में लड़का होने के लक्षण : कैसे पता चलते हैं 

पैरों में सूजन 

ऐसा बताया जाता है कि अगर आपके पैरों में बहुत अधिक सूजन आ जाती है तो गर्भ शिशु  लड़का होता है। अपनी बात करूँ तो जब मेरा प्रेगनेंसी का पांचवा महीना चल रहा था तो उस टाइम से ही मुझे बहुत ज्यादा सूजन थी। इतनी सूजन की मैं चल भी नहीं पाती थी। लेकिन मेरे समय पे ये बात गलत साबित हुई है। यानी की मुझे लड़की हुई। 

पैरों में बालों  का बढ़ना 

अगर आपके पैरों में बाल तेजी बढ़ रहे हैं या फिर बहुत ज्यादा सख्त हो रहे हैं तो ऐसा बताया जाता है कि गर्भ शिशु लड़का होता है। अगर इसके विपरीत आपके बाल कम आते हैं, मुलायम ही रहते हैं, तो आपके गर्भ में शिशु लड़की होती है। कहा जाता है कि जब आपके गर्भ में बेबी बॉय होता है तो पुरुष होर्मोनेस ( male hormones) ज्यादा श्रवित होते हैं और अगर बेबी गर्ल होती है तो महिला होर्मोनेस (female hormones) ज्यादा श्रवित होते हैं।जब मेरी बेबी गर्ल हुई थी तो मेरे पैरों में बहुत ज्यादा बाल नहीं थे। तो ये दूसरा जो कथन है ये मेरे टाइम पे बिल्कुल सही साबित हुआ है। 

तीसरा लक्षण : पैरों में दर्द रहना 

कहा जाता है कि इस दौरान अगर आपके पैरों में दर्द हो रहा है और उसमें भी अगर आपके दाहिने पैर (Right Leg ) में दर्द है तो  गर्भ में शिशु लड़का होता है। और इसके विपरीत बायीं  पैर (left leg ) में अगर आपके दर्द हो रहा है तो आपका गर्भ शिशु एक लड़की होती है। अपनी बात बताऊं तो प्रेगनेंसी  के दौरान मेरे पैरों में बहुत ज्यादा दर्द तो बिल्कुल नहीं था। ना ही लेफ्ट में ना राइट में लेकिन कभी-कभी जब होता था तो वो दोनों ही पैरों में मुझे दर्द होता।

पैरों की एड़ियों का फटना 

ऐसा माना जाता है कि अगर एड़ियों फटने लगी है तो इस दौरान आपकी गर्भ शिशु एक लड़की होती है। और अगर आपकी एड़ियां मुलायम बनी हुई है, बिल्कुल फटी नहीं है तो ये  गर्भ में शिशु लड़का होने के संकेत होते हैं। मेरी एड़ियाँ उस टाइम पे भी नहीं फटी थी तो उस हिसाब से ये कथन बिल्कुल गलत होता है। 

चलने की शुरुवात आप कैसे करती है

 पांचवी बात ये कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट महिला चलते समय, अपना दाहिना पैर ( Right  Leg ) उठाती है, तो कहा जाता है कि आपका गर्भ में शिशु एक लड़का होता है। अगर आप चलने में लेफ्ट पैर पहले उठाती है तो आपके गर्भ शिशु लड़की होने के chances होते हैं। तो अपनी बात करूं तो walking करते टाइम मुझे बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कि मैं कौन सा पैर पहले उठाती थी। इसीलिए इस बिंदु को मैं वेरीफाई नहीं कर पाउंगी । तो आप अपने अनुभव के अनुसार हमे कमेंट अवश्ये करें । 

गर्भ में लड़का होने के लक्षण : कितना सटीक

 वृद्ध और अनुभवी लोग अपने अनुभवों के आधार पर, पुरानी पत्नियों की कहानियों और बड़ों को अपने अनुभव के आधार पर बताते हैं कि आप गर्भ में बच्चे के लिंग का अनुमान लगा सकते हैं। पैरों में होने वाले बदलावों से आप अंदाजा भी लगा सकते हैं कि भ्रूण लड़का है या लड़की। कई बार ये अनुमान सच भी साबित हुए हैं लेकिन ये शत-प्रतिशत सही नहीं हैं। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, सिर्फ कही सुनी बातें हैं।

 निष्कर्ष

इन लक्षणों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। तो यह मत सोचो कि जो लक्षण मैंने बताए हैं अगर तुममें दिखाई दे रहे हैं, तो गर्भ में बच्चा लड़का है या इसके विपरीत। हर महिला की प्रेगनेंसी अलग होती है, हर महिला का बॉडी टाइप अलग होता है। इसमें शामिल हार्मोनल परिवर्तनों का स्तर भिन्न होता है। तो इस दौरान महिलाओं के पैरों में अलग-अलग बदलाव हो सकते हैं।

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा और ज्ञान वर्धक लगा होगा। इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद

Baby boy symptoms during pregnancy, garbh me ladke hone ke sanket, gender prediction during pregnancy, baby girl symptoms in womb, baby gender prediction in womb , baby boy or girl in womb.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *