गर्भधारणप्रेगनेंसी

क्यों कुछ महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती है – गलती कहाँ है | Why I am not getting pregnant

Share for who you care

काफी समय से प्रेग्नेंट होने की कोशिश हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है

अगर आप बहुत time से pregnant होने की कोशिश कर रहे है, माँ बनना चाहती है और गर्भधारण नहीं हो पा रहा है तो इसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं. कुछ कारण तो ऐसे है जो कि हमारी lifestyle है उसके देन है. कुछ कारण महिला के शरीर से जुड़ी हुई और उसकी प्रणाली से होने वाली समस्याओं से से जुड़ी होती है या फिर इसके अलावा गर्भवती ना होने के पीछे पुरुष के शुक्राणु से जुड़ी हुई समस्याएँ हो सकती है.

तो इस लेख में कुछ ऐसे कारण आप जानेंगे जो हो सकता है कि आपके माँ बनने में आपको रुकावट पैदा कर रहे हो.

कुछ महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती है

1.अनियमित पीरियड्स की समस्या

पहला और मुख्य कारण जो होता है इसका वो होती है महिलाओं में पीरियड्स (periods) की अनियमितता यानी की अगर आपके periods किसी महीने आते है किसी महीने नहीं आते है और कई बार कुछ महिलाओं को छह छह महीने में periods एक बार आता है। कुछ महिलाओं के periods जो है नियमित नहीं होते है अट्ठाईस(28 ) का जो मासिक चक्र गर्भवती महिलाओं के मासिक धर्म का होना चाहिए नहीं होता है तो ऐसे में उन महिलाओं को गर्भधारण (conceive) करने में काफी परेशानी होती है

2.गर्भाशय में किसी प्रकार की गाँठ

दूसरा अगर महिला के बच्चेदानी यानी की गर्भाशय में किसी प्रकार की गाँठ हो जाए या फिर रसौली जिसे कि English में fibroid कहा जाता है जो कि एक प्रकार का मानसर tumor होता है जो कि गर्भाशय की दीवार में बनता है। ऐसे में महिलाओं को conceive करने में काफी दिक्कत हो जाती है और ये गर्भाशय में एक या फिर कई tumor के रूप में विकसित हो सकते हैं। हालांकि ये जो tumor होता है इससे cancer का खतरा नहीं होता है और ना ही कभी cancer में परिवर्तित होता है। इस tumor के बड़े होने पर पेट में दर्द हो जाता है। Periods होने पर ज्यादा bleeding होने का कारण ये बन जाता है तो इस तरीके के कुछ लक्षण महिलाओं में हो तो भी महिलाएँ गर्भधारण नहीं कर पाती है

3.एंडोमेट्रिओसिस

तीसरा कारण हो सकता है जब महिला के गर्भ भाग में endometriosis नामक समस्या हो जाए तो ऐसे में महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। ये समस्या ऐसी होती है कि इसमें जो tissues होते हैं ये असामान्य रूप से बढ़ने लग जाते हैं और वो गर्भाशय से बाहर फैलने लगते हैं। ये किसी इन्फेक्शन की वजह से नहीं होता है। ये महिलाओं के शरीर की आंतरिक प्रणाली में कमी के कारण होता है। आमतौर पर गर्भाशय में मौजूद endometrial tissues जो होते हैं मासिक धर्म के दौरान बाहर निकल जाते हैं। लेकिन जब ये शरीर के किसी और अंग में होते हैं तो बाहर निकलने में मुश्किल हो जाती है। ये शरीर के किसी अंग को प्रभावित कर सकते है। कई बार महिलाओं के गर्भ में ये समस्या होने के कारण भी महिलाएँ गर्भधारण नहीं कर पाती है

4.अंडे का सही से न बनना

इसके अलावा चौथी समस्या महिलाओं को हो सकती ovulation से जुड़ी हुई समस्या यानी की महिला का जो ovulation है वो नियमित आधार पर नहीं होता है। अगर महिला के periods time पे नहीं आते है, नियमित नहीं होते है तो इस वजह से महिला का ovulation भी नियमित नहीं हो पाता है। समय पर वो ovulate नहीं हो पाती है। इसके अलावा ओवरी से निकलने वाला जो egg होता है वो ठीक तरीके से विकसित नहीं हो पाता है और इसी तरीके से महिला का ovulation ना होना यानी कि अंडासे से अंडे का ना निकलना ये भी एक समस्या महिलाओं के ovulation से जुड़ी हुई हो सकती है।

5.फॉलोपियन ट्यूब में बाधा

पाँचवा कारण दोस्तों अगर किसी महिला की fallopian tube block है और इस tube के block होने के पीछे जो कारण हो सकते है वो है यौन संक्रमित बीमारियाँ और जो कि इन tube को block कर सकती है। इसके अलावा TB जो बीमारी होती है ये फॉलोपियन tube में गर्भधारण की समस्याओं को प्रभावित करती है। फॉलोपियन tube में अगर पहले कभी surgery हुई है तो भी ये एक blockage का कारण बन जाती है।

सर्वाइकल की समस्या

इसके अलावा cervical से जुडी हुई समस्याएँ भी महिलाओं के गर्भ ठहरने में दिक्कत करता है

मानसिक तनाव

इसी तरीके से अगर महिला depression की शिकार है या फिर बहुत ज्यादा तनाव में है तो भी महिलाओं को conceive करने में बहुत ज्यादा दिक्कत आती है।

मोटापा

अगर किसी महिला का वजन बहुत ज्यादा अधिक है तो भी महिला को conceive करने में बहुत ज्यादा दिक्कत आती है

उम्र का अधिक होना

महिलाओं की बढ़ती उम्र यानी की पैंतीस से अधिक उम्र में conceive करने में महिलाओं को कई बार बहुत सारी दिक्कत आती है

अनियमित जीवन शैली

अनियमित lifestyle, जिस तरीके की जीवन शैली आजकल महिलाओं का हो चुकी है, रखरखाव, अनियमित जीवन शैली – time पे ना उठना, time पे भोजन ना करना, time पे ना सोना जैसी life style कई बार महिलाओं के शरीर को प्रभावित कर देती है और इस दौरान अगर महिला माँ बनना चाहे तो चाहकर भी महिला माँ नहीं बन पाती है

 

यही कारण है कई बार गर्भ नहीं ठहर पाता है. आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा , लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ब्लॉग को पड़ने के लिए, समझने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Reasons for not getting pregnant, why i m not getting pregnant, again and again miscarriage , unable to get pregnant.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *