गर्भ में शिशु के कमजोर होने के पीछे ये होते हैं 4 बड़े कारण

Share for who you care
Read this article in english

प्रेगनेंसी में बच्चा विकसित कब नहीं होता

कौन-कौन सी वो चीज हैं जिससे आपको पता लग सकता है की आपका गर्भस्थ शिशु कमजोर है, गर्भ में उसका विकास ठीक से नहीं हो रहा है, उसे कहीं न कहीं दिक्कत हो रही है। अगर आप इन चीजों को बारीकी से नहीं समझेंगे, तो आप इन चीजों पे ध्यान नहीं दे पाएंगे और अपनी प्रेगनेंसी को आप हेल्दी नहीं बना पाएंगे। तो इसके लिए कुछ चीजों को आपको समझना बहुत ज्यादा जरूरी है।

बच्चे की हार्टबीट

बच्चे के जो दिल की धड़कन होती है वो लगभग 5 से लेकर 6 हफ्ते के बीच में आ जाति है। बच्चे की हार्ट बीट कई बार जब आप डॉक्टर के पास इस दौरान जाते हैं तो आपको सुनाई नहीं देती है। तो डॉक्टर आपको इसमें चिंता करने के लिए भी नहीं कहते हैं क्योंकि आगे जो आप अल्ट्रासाउंड करवाते हैं, 8 से 10 सप्ताह के बीच में जो अल्ट्रासाउंड होता है इस दौरान तक बच्चे की दिल की धड़कन 100% आ चुकी होती है।

अगर आपके बच्चे की हार्ट बीट आठ से 10 हफ्तों के बीच वाले अल्ट्रासाउंड में भी नहीं आई है तो ये बहुत बड़ा खतरा आपको दे सकते है हो सकता है। गर्भ में बच्चे का विकास अगर ठीक से बिल्कुल नहीं होता है या फिर बच्चा इतना ज्यादा कमजोर होता है जिस वजह से उसकी हार्ट बीट नहीं आ पाती है। ऐसे में आपके मिसकैरेज के चांसेस बन जाते हैं। ऐसे में आगे क्या करना चाहिए इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह माने।

इसे भी पढ़ें: तदरूस्त शिशु और नार्मल डिलीवरी होगी

उलटी बहुत अधिक या बिलकुल न होना

दूसरी चीज है कुछ महिलाओं को तो बिल्कुल उल्टी नहीं होती है लेकिन कुछ महिलाओं को उल्टी इतनी ज्यादा होती है की पुरी प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी बनी रहती है। इसमें क्या है उल्टी होना वैसे तो वो गर्भ में शिशु के लिए काफी अच्छा होता है। ये संकेत देता है की आपका शिशु बिल्कुल अच्छी तरीके से गर्भ में पल रहा है। लेकिन अगर आपको जरुरत से ज्यादा उल्टियां हो रही है, यानी की आपको अगर एक दिन में 4 से लेकर 5 बार उल्टी हो रही है तो ये कहीं ना कहीं गर्भ में शिशु को कमजोर कर सकता है।

शरीर में खून की कमी

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो जाति है तो ऐसे में भी आपके बच्चे का शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से विकास नहीं हो पता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी होगी तो आपको इसके क्या क्या लक्षण महसूस होंगे। आपका शरीर पीला पड़ने लगेगा, आपको बहुत ज्यादा थकान रहेगी, बार-बार लेटने का ही मन करेगा। आपको थोड़ा सा चलने में थकान हो जाति हो, आपकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है या आपको सर दर्द बहुत ज्यादा बन राहा है तो ये सारे जो लक्षण शरीर में खून की कमी के होते हैं। आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना है। आपके द्वारा ही आपके बच्चे को ब्लड सप्लाई होता है, ब्लड से शिशु को ऑक्सीजन मिलता है। अगर ब्लड सप्लाई अच्छे से नहीं होगा तो आपका बच्चा कमजोर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही गर्भवती ये जरूर खाये

वजन न बढ़ना

प्रेगनेंसी के पहले तिमाही में , पहले के 3 महीने आपका वजन हो सकता है की ना बड़े। कई बार 1.5 किलो तक बढ़ जाता है महिला का वजन या फिर कई बार घट भी सकता है। वह इसलिए क्योंकि आपको प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में जटिलताएं होती है। इस वजह से महिला ज्यादा कमजोर होती है, उल्टी मिताली की समस्या, जी घबराना, खाने की इच्छा न करना वगैरा ये महिला को परेशान करती है। महिला का वजन उल्टा घटना लग जाता है।

लेकिन दूसरे ट्रिमेस्टर से आपका वजन बढ़ाना शुरू हो जाता है। लेकिन अगर आपके साथ उल्टा हो रहा है यानी की आपका वजन दिन प्रतिदिन घटता ही जा रहा है। आपकी प्रेगनेंसी बढ़नी जा रही है, चौथ पांचवा महीना लगा है और आपका वजन घटना जा रहा है तो ये आपके लिए दिक्कत की बात हो सकती है। इसमें आपके गर्भ में बच्चे के कमजोर होने के बहुत ज्यादा चांसेस होते हैं।

तो आशा करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए मददगार रहा होगा। ऐसे ही प्रेगनेंसी से सम्बंधित ब्लॉग के लिए हमे फ्री में सुब्स्कृबे करें और garbhgyan से जुड़े रहे। धन्यवाद।

Queries Covered: Pregnancy me shishu ka vajan na badna, garbh me bachche ka vikaas na hona, pregnancy me bachcha kamjor kab hota hai, garbh me shishu ka vikaas na hona, pregnancy me bachche ke kamjor hone ke kaaran, garbh me bachcha kamjor aur vajan kam, baby weak in womb , what causes low baby development , why baby is not gaining weight in womb, less weight of baby in womb, baby not developing in womb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *