प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए – क्या बिलकुल न खाएं | What To Eat In Pregnancy and What To Avoid Eating

Share for who you care

गर्भधारण करने के बाद आप जो भी खाती हैं उसका सीधा असर आपके गर्भ में शिशु के ऊपर पड़ता है।
बहुत ही संतुलित आहार के साथ गर्भवती के लिए यह भी जानना जरुरी है कि प्रेगनेंसी में क्या खाने से गर्भ में शिशु को फायदा होता है और क्या खाने से नुक्सान होता है। प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आते ही हर गर्भवती को यह आवश्यक बातें समझ लेनी चाहिए

प्रेगनेंसी में क्या खाएं?

अगर अपने  प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान फोलिक एसिड सप्लीमेंट नहीं लिया तो प्रेग्नेंसी के इस शुरुआती दौर में आपको फोलिक एसिड यानि फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली व संतरा आदि का सेवन जरूर करना चाहिए । फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्मजात विकारों जैसे कि स्पाइना बिफिडा जैसे न्यूरल ट्यूब दोष से बचाता है। 12 सप्ताह की गर्भवती होने तक आपको रोजाना 5 मिलीग्राम लेना चाहिए। 

  • महिला को  विटामिन-बी6 से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- साबूत अनाज, सूखे मेवे और केले खाना शुरू कर देना चाहिए।
  • गर्भावस्था की शुरुआत में फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। तो महिलाओ को चाहिए की वो एक दिन में अलग अलग तीन फलों का सेवन जरूर करें 
  • कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति के लिए शर्करा वाली चीजों को अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए।
  • दूध से बने उत्पादों या केवल दूध के सेवन को भी गर्भावस्था के पहले महीने में फायदेमंद माना जाता है।  
  • अगर आप मांसाहारी हैं, तो मांस खाना फायदेमंद होता है ऐसे में कम पारे वाले समुद्री भोजन के अलावा अच्छे  से पका हुआ मांस खाने की सलाह दी जाती है।
  • आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ , जैसे- पालक व चुकंदर, टोफू, बीन्स,  गुड़ इत्यादि  को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
  • उक्त सभी खाद्य पदार्थों से आपके शरीर को प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मिल जाता है 
  • और शुरुआती जांच में अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पाई जाती है तो डॉक्टर की सलाह पर आपको विटामिन डी की उचित खुराक लेनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में क्या न खाएं?

प्रेगनेंसी की शुरुआत में कुछ चीजों जिन्हें खाने से महिलाओं को परहेज़ करना है जो गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान हो सकता है। कुछ ऐसी ही चीजों के बारी में नीचे बताया गया है :

  • जंक फूड और शराब-  गर्भावस्था के दौरान जंक फूड, शराब व तंबाकू का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, और तो और कैफीन वाली चीजें, जैसे- चाय, कॉफी व चॉकलेट का सेवन कम कर देना चाहिए।
  • कच्चा पपीता और अनानास- फलों में ये दो फल  कच्चा पपीता और अनानास गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में खाने से बचना चाहिए। 
  • समुद्री भोजन- अगर आप समुद्री भोजन के शौक़ीन हैं तो ध्यान रखें अधिक पारे का स्तर वाले  भोजा गर्भ में शिशु को नुक्सान दे सकता है इसलिए ध्यान रखें कि कम पारे वाला समुद्री भोजन ही इस दौरान सेवन में लें।  
  • पाश्चराइज्ड डेरी वाली चीज़ें – गर्भवती महिला को इस दौरान पाश्चराइज्ड दूध से बने चीज़ को खाने से परहेज करना चाहिए क्यूंकि ऐसी चीज़ों  में  हानिकारक बैक्टीरिया होने से खाद्य पदार्थ विषैला होने का खतरा रहता है। 
  • पैक्ड और डिब्बाबंद चीजें-  गर्भवती को डिब्बाबंद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • कच्चा और अधपक्का अंडा या मांस – ये बहुत ध्यान रखने वाली बात है की इस दौरान अधपक्का और कच्चे अंडे का सेवन भूल के भी ना करें. क्यूंकि इनमें सालमोनेला और लिस्टेरिया नाम के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो की गर्भ में शिशु के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *