प्रेगनेंसी में महिलाओं के पेट पर काली रेखा – गर्भ में लड़का है या लड़की | Line on Stomach From Navel During Pregnancy

Share for who you care

Read this article in english

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर में बहुत सारे शारीरिक बदलाव तो होते ही हैं. इसके अलावा एक ऐसा अनोखा बदलाव गर्भवती महिलाओं के त्वचा में होता है कि नाभि के ऊपर से ले के नीचे तक एक काले रंग की लाइन पड़ जाना जिसे कि Linea Nigra कहा जाता है.

प्रेगनेंसी में नाभि पे पड़ने वाली रेखा और उससे जुड़े सवाल

इसको ले के गर्भवती महिलाओं के मन में काफी ज्यादा सवाल भी होते हैं कि आखिर ये लाइन होती क्यों है और इससे क्या गर्भ में शिशु को कोई नुकसान तो नहीं होता है? या फिर शरीर में इसके कोई दुष्प्रभाव तो नहीं होंगे। इसके अलावा नाभि line को ले के गर्भवती महिलाओं के मन में ये जानने की बहुत ज्यादा उत्सुकता होती है कि क्या वाकई नाभि line से पता कर सकते हैं कि गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है या लड़की।

 ये काली रेखा होती क्या है

प्रेगनेंसी के दौरान hyper pigmentation के कारण महिलाओं के पेट में ये काली रेखा बनने लग जाती है. ये रेखा प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही में गर्भवती महिलाओं के पेट में दिखनी शुरू हो जाती है. ये line नाभि से नीचे तक होती है और कई महिलाओं को ये नाभि से ऊपर होते हुए छाती तक होती है।
कुछ महिलाओं में ये रेखा काफी गाढ़ी होती है और कुछ महिलाओं में ये बहुत ज्यादा हलकी भी दिखाई देती है। डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे यह अपने आप ही समाप्त होने लग जाता है।

नाभि में काली लाइन बनने के कारण क्या होते हैं

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर में estrogen नामक hormone होता है, इसके चलते मेलेनिन यानी कि skin pigmentation का श्राव बहुत अधिक होने लगता है। शरीर में melanin की मात्रा अधिक होने की वजह से आपकी त्वचा में इस तरीके की गहरी काली line दिखाई देने लगती है। इसमें आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये आपके पल रहे शिशु को कहीं भी किसी भी तरीके की कोई हानि, कोई परेशानी खड़ी नहीं करता है। ये बहुत ही ज्यादा natural process है प्रेगनेंसी का।

गर्भ में लड़का है या लड़की

नाभि line को लेके गर्भवती महिलाओं के मन में लड़का होने या फिर लड़की होने को लेके बहुत सारे सवाल खड़े होने लगते है । ऐसा कहा जाता है कि अगर गर्भवती महिला के पेट में जो ये line है बिलकुल सीधी है और गाड़ी है और नाभि से होकर गुजरती हुई ऊपर छाती तक है तो ऐसे में गर्भवती महिला के पेट लड़का होता है। और इसी तरीके से line हलकी होती है या फिर तिरछी होती है या फिर ये line जो होती है पेट तक ही होती है तो ऐसे में गर्भवती महिला के पेट में एक लड़की होती।

गर्भ में लड़के होने के ये 7 लक्षण हो सकते हैं – बेटा होगी या बेटी

निष्कर्ष

ये एक कथन है, कहावत है और इसका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। ऐसी बातें पुराने समय से चलती आ रही है जहाँ बूढ़ी दानी नानी इस तरह की चीजों को देखकर शिशु के लड़का या लड़की होने से जोड़ दिया करती थी। ये कई बार संयोग हो सकता है कि जो ये कहावत है वो बिलकुल सटीक बैठ जाए। लेकिन इसका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है और कोई भी प्रमाण इससे सम्बंधित नहीं है।

आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा , लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ब्लॉग को पढ़ने के लिए, समझने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Queries covered : Linea Nigra – A black Line on Stomach during Pregnancy, Pregnancy line in the middle of stomach through belly button, Black hair line during pregnancy , Baby Boy Symptoms in womb during pregnancy, प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब ladka ya ladki, nabhi line se kaise pata kare ladka hai ya ladki, pregnancy me pet ke beech me line kyu padti hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *